राष्ट्रीय व विदेशी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरु

कोरिया 04 अप्रैल 2025। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप पोर्टल पर 27 तक शुरू की गई है। यह छात्रवृत्ति योजना आदिवासी छात्रों को राष्ट्रीय और विदेशी शैक्षिक संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। इच्छुक छात्र इस पोर्टल पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 है और इस अवधि के भीतर सभी पात्र छात्रों को अपनी आवेदन प्रक्रिया समाप्त करनी होगी।