गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी
कोरिया 04 अप्रैल 2025। तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, द्वारा राज्य के सभी स्कूलों में शाला संचालन के लिए समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। यह आदेश 2 से 30 तारीख तक प्रभावशील रहेगा। एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे।दो पाली रू ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल की शालाएं सुबह 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी।
