प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 04 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 20 मार्च 2025/ कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 04 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम जर्रेबेंदरी निवासी किरण मण्डावी की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर माता खतोबाई मण्डावी, पिता मानसाय मण्डावी को, माकड़ी तहसील के ग्राम माकड़ी निवासी धरम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर भाई ग्वाल यादव को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम डोंगरीगुड़ा निवासी भूमि सोरी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता सुशीला सोरी, पिता तोषमन सोरी को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम सम्बलपुर निवासी सुलमती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पति सुकचंद पुत्री शिवबती, सुनीता, अनिता पुत्र सुनील को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।