चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर मारपीट

महासमुंद। चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस को भोथा निवासी बुधवारू साहू ने बताया कि 8 मार्च को ग्राम पंचायत भोथा में उप सरपंच का चुनाव संपन्न होने के बाद वह और टेकसिंग ठाकुर बाइक से गांव से गुलझर की ओर जा रहे थे। शाम 4 बजे भोथा से गुलझर के बीच पहुंचने पर ग्राम टेंगराही के मोहन साहू ने उपसरपंच चुनाव संबंधी बातों को लेकर धनेश्वर साहू को वोट नहीं दिए हो कहकर गाली -गलौच करते हुए धारदार वस्तु से वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।