गायत्री प्रज्ञा पीठ में मनाया गया विश्व महिला दिवस

महासमुंद। गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री महिला मंडल एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ साधना कसार, अध्यक्षता हेमलता साहू राज्य सह प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. रूखमणि साहू, डॉ. सीमा रानी प्रधान, लक्ष्मी साहू, सुषमा, लता साहू रहीं।
अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली बहनों का सम्मान किया । अहिल्या गुप्ता को 30 वर्षों से प्रतिदिन गायत्री गायत्री पीठ में यज्ञ संचालन करने के लिए सम्मानित किया गया। तारिणी चंद्राकर को समाज सेवा, फूलबासन को योग, मीना वर्मा, शुभ्रा वर्मा को राजनीति, सरोजनी नर्सिंग, कुमुदनी साव को चिकित्सालय, गंगा साहू को यश एवं संस्कार लक्ष्मी को गौ सेवा, गायत्री साहू को स्वछता एवं सरिता साहू को विशेष रूप से स्वावलंबन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दीप यज्ञ एवं ध्यान साधना किया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को स्त्री सम्मान दिया गया। संगीत संचालन ब्रह्मावादिनी, कनेश्वरी निषाद, दुलारी चंद्राकर, निशा चंद्राकर, धनेश्वरी वर्मा, संजना नामदेव, प्रेमलता, नीतू साहू ने किया। खेमिन साहू, मनोरमा साहू, कमला ने दीप यज्ञ व आभार प्रकट किया। संचालन पूर्णिमा साहू ने किया। यह जानकारी समिति के रविकांत चंद्राकर ने दी है