पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

महासमुंद। ग्राम अछोली स्थित महामाया मंदिर के पास 28 फरवरी की दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। तुमगांव पुलिस ने बताया कि तुमगांव का महावीर निषाद और अछोला का अरूण धीवर बाइक सीडी डिलक्स क्रं सीजी – 05 सी 8276 से ग्राम समोदा गए थे, समोदा से वापस आते समय ग्राम अछोला महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने दोपहर करीब 1.30 बजे सामने से पिकअप के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।