जमीन विवाद को लेकर भाई से मारपीट

महासमुंद। जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मारपीट कर दी। कांपा निवासी होरीलाल ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को वह सुबह काम के लिए बिरकोनी पाइप फैक्ट्री गया था, रात करीब 8.30 बजे उनके भाई बलदाऊ साहू ने फोन कर नतनिन का जन्मदिन मानने के लिए बुलाया। वह रात 9.30 बजे बलदाऊ साहू के घर पहुंचा तो वहां जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बलदाऊ जमीन विवाद की पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा, मना किया तो बलदाऊ और दोनों बेटे गौरव व सौरभ साहू के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। कुछ देर बाद वहां आए उनके लड़के पोषण साहू के साथ भी तीनों ने मारपीट की। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।