मानस संगठन के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत-सम्मान
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन विकासखंड बसना के तत्वावधान में मानस संगठन के पदाधिकारियों सहित जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौहान का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भोला विश्वकर्मा, तेजराम साव, लोकेश कुमार साव, ताराचंद सागर, बोधराम चौहान, चौत कुमार पटेल, बृजबिहारी जगत, दीनबंधु पटेल, त्रिलोचन डडसेना, भुनेश्वर साहू, रामप्रसाद, सपन दास, ग्रहण यादव, प्रिया साहू, रमेश भोई, लहाराम कर्ष, आत्माराम सिदार, भगत राम, शोभाराम, तेजराम, जगमोहन, रामेश्वर सहित विभिन्न मानस मंडलियों के संत जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजबिहारी जगत व आभार प्रदर्शन लहाराम कर्ष ने किया। उक्ताशय की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी गोवर्धन साहू ने दी।
