बाइक से गिरकर महिला की मौत
महासमुंद। इलाज कराने जा रही एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट पर बसना थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी को दुरूगपाली निवासी घनश्याम साहू अपनी मां सुंदरमोती साहू को इलाज कराने हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीयू 3444 में बिठाकर दुरूगपाली से नौगड़ी ले जा रहा था। करीब 11.30 बजे पोल्ट्री फार्म के आगे ग्राम नौगड़ी के पास मोड़ में बाइक सड़क किनारे फिसलकर खेत में गिर गई। जिससे बाइक के पीछे बैठीं सुंदरमोती साहू गिर गई और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
