महिला से मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। घोड़ारी की एक महिला के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घोड़ारी निवासी काजल परमार ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व स्वीटी जोशी अपनी तीन माह की छोटी बच्ची को वीणा ओगरे के घर में छोड़कर भाग गयी थी। स्वीटी जोशी उनकी भतीजा बहू लगती है। बाद भतीजे राजा जोशी ने अपनी बेटी को उसके पास लाकर छोड़ा था। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की शाम 6 बजे वह अपनी दुकान में थी, उसी समय स्वीटी जोशी, सूर्या जोशी, कापिल, पदमनी जोशी उसकी दुकान के पास आए। इस दौरान स्वीटी जोशी ने कहा कि मेरी बेटी कहां है मुझे दो। इस पर उसने बताया कि बच्ची को आपकी बुआ अहिमन जोशी लेकर गई है। इतना कहने पर स्वीटी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। साथ आए सूर्या जोशी, कापिल, पदमनी जोशी ने भी मारपीट की। बीच बचाव करने आई उनकी बेटी भाग्य लक्ष्मी परमार के साथ भी सभी ने मारपीट की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 15(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।