सूने मकान से 30 हजार रुपये की चोरी

महासमुंद। ग्राम कोटद्वारी के एक सूने घर से 30 हजार रुपए नगदी चोरी हो गई। बलौदा पुलिस को ग्राम कोटद्वारी निवासी कमोलिनी दीप ने बताया कि 25 फरवरी को करीब 11 बजे घर में ताला लगाकर वह पति के साथ करीब सुबह 11 बजे सरगुनाभाठा दशकर्म कार्यक्रम में गई थीं। दोपहर लौटने पर पीछे के दरवाजा का सांकल टूटा था अंदर पेटी से नकदी 30 हजार रुपए गायब था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।