बेरोजगारी भत्ता छीना तो भाजपा से शहर की सत्ता को छीन कर कांग्रेस की झोली में डाला : रश्मि

महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि कोई भी अकेले चुनाव नहीं जीत सकता, इसलिए हम संगठित होकर आगे बढ़े, लड़े और जीते। महासमुंद शहर को भाजपा की गढ़ कहने वाले भाजपा के बड़े नेताओं की बोलती बंद हो गई है। 25 सालों के बाद कांग्रेस एक युवा प्रत्याशी को मैदान में उतारा और भाजपा को चारों खाने चित करने में कामयाब रही। कांग्रेस ने महासमुंद जिले में नगर पालिका में युवा कांग्रेस महासचिव निखिलकांत साहू और बागबाहरा में युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल की पत्नी खिलेश्वरी बघेल को टिकट दिया और दोनों ने जीत दर्ज की, इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा ने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता छीना तो युवाओं ने भाजपा से शहर की सत्ता को छीन कर कांग्रेस की झोली में डाल दिया।

इन्हें भी पढ़े