भू-राजस्व बकाया वसूली के तहत बकायेदार की अचल संपत्ति की नीलामी चार को
दंतेवाड़ा, 27 फरवरी 2025। तहसील कार्यालय कुआकोंडा से जारी विज्ञप्ति अनुसार अवधेश सिंह गौतम (पुत्र रंजीत सिंह गौतम) निवासी ग्राम नकुलनार तहसील कुआकोंडा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की अचल संपत्ति क्रमशः ग्राम हितावर भूमि ख० न० 23/1. 30,31,177,179,181,182, 183,231,254 कुल रकबा 3.44 हे0, संपत्ति का (बाजार मूल्य नौ लाख छब्बीस हजार तीन सौ सन्तावन रू मात्र) ग्राम हितावर भूमि ख० न० 25,26 कुल रकबा 0.040 हे0,( दस हजार सात सौ बहत्तर रु मात्र,) ग्राम हितावर भूमि ख० न० 837 कुल रकबा 0.2100 हे० (छप्पन हजार पांच सौ पचास रु मात्र) ग्राम नकुलनार भूमि ख० न० 645/1 कुल रकबा 0.0400 हे, (आठ हजार दो सौ नौ रू. मात्र,) ग्राम नकुलनार भूमि ख० न० 645/2 कुल रकबा 0.0400 हे०(आठ हजार दो सौ नौ रु मात्र) पर भू राजस्व बकाया वसूली के खाते में देय 20106117.00 तथा आदेशिका शुल्क के लेखे में देय रु. 7.00 की वसूली के लिए कुर्क की गई है। उद्घोषणा की गई है कि यदि इसमें विक्रय के लिए निश्चित तारीख से पहले कुल देय राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो उक्त संपत्ति का लोक नीलाम द्वारा कुआकोंडा स्थान पर तारीख 04 मार्च 2025 को 11 बजे उस समय के लगभग विक्रय कर दिया जाएगा। विक्रय का विस्तार उक्त संपत्ति में केवल उक्त बकायादार के स्वत्वों, स्वत्वाधिकारों तथा हितों तक परिसीमित होगा।
