महाशिवरात्रि पर निसदा में भंडारा
महासमुंद। महाशिवरात्रि पर आज निसदा (आरंग) महानदी तट पर स्थित शिव मंदिर में पं. कुंजबिहारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। महानदी फर्शी संघ द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर भंडारा का आयोजन किया जाता है। महानदी तट पर श्री शिव मंदिर, श्री राममंदिर, श्री शनिदेव मंदिर तथा श्रीहनुमान मंदिर एक ही प्रांगण में हैं। संघ द्वारा यहां छायादार पेड़ों और बोर खनन कर पीने का शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। बरसात के दिनों में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण व पक्की सड़क मंदिर स्थल तक किया गया है। आज के कार्यक्रम में सतीश चंद्राकर, दाऊ मोंटू, श्यामसुंदर यादव, संतोष यादव, डॉ जयप्रकाश साहू, गिरवर धु्रव, चंदन कन्नौजे, सरपंच मानसिंग निषाद, पुजारी गोविंद साहू, नारायण सेन, ईशु साहू, भुखन साहू, हेमचंद साहू, भीम ध्रुव, हीरालाल निषाद सहित ग्रामीणजन का विशेष सहयोग रहा।
