फांसी पर मिली अधेड़ की लाश

महासमुंद। झलप थाना क्षेत्र के बावनकेरा बिजली आफिस के पास पेड़ में एक 46 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक कुलेश्वर लोधी बावनकेरा का रहने वाला था। वह रविवार शाम से गायब था। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने पेड़ में उनकी लाश लटकी देखी।