भाभी और भतीजा से मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बलेण्डा में ननद ने भाभी और उनके बच्चे से मारपीट कर गला दबाकर मारने की कोशिश की, शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बलेण्डा निवासी झरना प्रधान ने बताया कि वह अपने दो पुत्र चुड़ामणि एवं प्रभास के साथ रहती हैं। 24 फरवरी की सुबह 07 बजे वह घर की साफ – सफाई कर रही थी तो उनकी ननद सुभाषिनी प्रधान ने उन्हें व उनके पुत्र चुड़ामणि से अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट की और चुड़ामणि का गला दबाकर मारने की कोशिश की । सुभाषिनी प्रधान ने पूर्व में भी उन्हें व उनके पुत्रों को ऐसे ही परेशान करती थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
