अज्ञात वाहन की चपेट में भालू मृत

महासमुंद। पिथौरा के नेशनल हाइवे 53 में अवतार ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट मेें आने से एक भालू की मौत हो गई । सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची । तीन सदस्यीय टीम ने भालू का पोस्टमार्टम किया। जांच में पाया गया कि रात करीब 3 बजे अज्ञात वाहन से टकराने से मौत हुई है। प्रभारी रेंजर प्रत्युष ने बताया कि मादा भालू की उम्र लगभग दो -ढाई वर्ष की थी।