जर्जर स्कूल की छत तोड़ने के दौरान मजदूर गिरा, मौत
महासमुंद। अर्धशासकीय शाला के जर्जर स्कूल भवन की छत तोड़ने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। सांकरा पुलिस के अनुसार फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी स्कूल की जर्जर छत को सिदार सिंह बरिहा जागेश्वर चौहान, घनश्याम बरिहा सहित चार-पांच मजदूर तोड़ रहे थे। लेंटर को तोड़ते समय सिदार सिंह बरिहा(60) गिरकर मलबे में दब गया। उनकी चीख -पुकार सुनकर बाकी मजदूरों ने मलबा हटाकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन सिदार सिंह की मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
