राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला 25 को
बालोद, 24 फरवरी 2025। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 27 से 13 मार्च तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समाचार-प्रत्र, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मिडिया एवं अन्य के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता के लिए मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन 25 को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पीछे मितानिन भवन में शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों को इस कार्यशाला में उपस्थित होने की अपील की गई है।
