जिले के सभी जनपद पंचायतों में औसत 84.53 प्रतिशत मतदान
बालोद, 24 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के सभी 5 जनपद पंचायत क्षेत्र में तीन चरणों में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के डौण्डीलोहारा, डौण्डी, बालोद, गुरूर और गुण्डरदेही जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 194 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। जिसमें कुल 6 लाख 4 हजार 115 मतदाताओं में से 5 लाख 10 हजार 646 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जो कि कुल मतदाताओं का औसत रूप से 84.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों में 01 लाख 59 हजार 237 मतदाताओं में से 01 लाख 32 हजार 284 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान प्रतिशत 83.07 रहा। इसी प्रकार डौण्डी विकासखण्ड के 62 ग्राम पंचायतों के 81 हजार 66 मतदाताओं में से 68 हजार 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान का प्रतिशत 84.17 रहा। इसी प्रकार बालोद विकासखण्ड के 60 ग्राम पंचायतों के 85 हजार 625 मतदाताओं में से 73 हजार 231 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान का प्रतिशत 85.53 रहा। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के 77 ग्राम पंचायतों के 01 लाख 12 हजार 842 मतदाताओं में से 97 हजार 653 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान का प्रतिशत 86.54 रहा। इसी प्रकार गुण्डरदेही विकासखण्ड के 117 ग्राम पंचायतों के 01 लाख 65 हजार 346 मतदाताओं में से 01 लाख 39 हजार 245 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान का प्रतिशत 84.21 रहा।
