पंच प्रत्याशी के घर से 880 नग साड़ी जब्त
महासमुंद 17 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को मतदान डाला गया है। ग्रामीण इलाके में चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को लुभाने और लालच देने के लिए साड़ी समेत वस्तुएं बांटना चुनाव में आम हो गई है। सांकरा पुलिस ने ग्राम सावित्रीपुर में शनिवार रात चुनाव में खपाने के लिए घर में छिपाकर रखी 880 नग साड़ी बरामद की है। जब्त साड़ियों की कीमत करीब 88 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार गांव में चुनावी माहौल में साड़ी खपाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सावित्रीपुर के दिलीप प्रधान के घर रात करीब 2 बजे दबिश दी गई। जहां घर के कमरे में छिपाकर 6 बोरे में 880 नग नई साड़ियां रखी हुई थी। साड़ी का दस्तावेज दिखाने कहने पर घर मालिक प्रस्तुत नहीं कर पाया। बाद सभी साड़ी को जब्त कर लिया गया। दिलीप पंच प्रत्याशी बताए गए हैं। पूछताछ में उन्होने जिपं प्रत्याशी द्वारा घर में साड़ी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि जब्त साड़ी को रिटर्निंग आफिसर के सुपुर्द कर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है।
