केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने तुमगांव में लिया आमसभा

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील
महासमुंद। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने नगर पंचायत तुमगांव में अध्यक्ष व सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आमजनों को जानकारी देते हुए योजनाओं के लाभ को बताया।
नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर विभिन्न निकायों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने के लिए जनसंपर्क जारी है। जनसंपर्क में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल हो रहे हैं। इस तारतम्य में गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने भी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार किया। तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंचे मंत्री तोखन साहू का महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू सहित अन्य नेतागणों ने स्वागत किया। मंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार ने अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी अटल संकल्प पत्र के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी। नगरीय निकाय क्षेत्रों में भविष्य में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी बताया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार है। अब नगर में भी भाजपा सरकार बनाकर इसे ट्रिपल इंजन करना है। इससे विकास की गति तीन गुनी हो जाएगी।
यह रहे उपस्थित
आमसभा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चंद्राकर, मोती साहू, मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा, पप्पू पटेल, तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव, पार्षद प्रत्याशी गिरजा दास, कमल देवार, किरण साहू, नीरा साहू, लक्ष्मण पटेल, राकेश धीवर, धनेश्वरी साहू, भारती टंडन, भुनेश्वर साहू, फ़त्ते निर्मलकर, राजेंद्र निर्मलकर, संतुराम विश्वकर्मा, सावित्री निर्मलकर, निर्मल निषाद, दुकालू ध्रुव, कार्यकर्तागण द्रोणाचार्य साहू, नरेंद्र साहू, विष्णु धीवर सहित अन्य नेतागण, कार्यकर्तागण उपस्थित थें।