नेशनल लोक अदालत, बैठक आयोजित
नारायणपुर, 07 फरवरी 2025// प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव उत्तरा कुमार कश्यप के आदेश अनुसार कुमारी प्रतिमा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अध्यक्षता में आगामी नेशनल लोक अदालत 08 मार्च 2025 के संबंध में अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं को धारा 138 लिखित पराक्रमय अधिनियम के अतिरिक्त चेक बाउंस के संबंध घरेलू हिंसा से महिलाओं वं संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत परामर्श राजीनामा योग आपराधिक प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किए जाने के संबंध मैं अधिवक्ता गण के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर अधिवक्तागण संघ नारायणपुर के सचिव जितेंद्र शुक्ला चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता जे.एस राठौर दीपक भंडारी सीता वड्डे क्षमा साहू दीपक दास अधिवक्तागढ़ एवं संतोष मिश्रा अधिवक्ता जगदलपुर गोपाल दीक्षित अधिवक्ता कोंडागांव गोपाल शिल अधिवक्ता भानुप्रतापपुर दीपक राय अधिवक्ता जगदलपुर जितेंद्र शुक्ला डी.पी.ओ चंद्रशेखर डी.पी.ओ उपस्थित रहे।
