एक लाख के गांजे के साथ एमपी के दो युवक बंदी
ओड़िशा से ले जा रहे थे गांजा
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों से एक लाख से अधिक का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम खट्टी नहर-नाली मोड़ के पास पुलिस ने बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। बाइक चालक ने अपना नाम-पता वार्ड 9 हाउस नंबर 69 ग्राम टपरियन थाना बमीठा जिला छतरपुर मप्र निवासी गजेन्द्र प्रजापति (20) व बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम-पता ग्राम रमपुरा थाना बमीठा तहसील सरई जिला छतरपुर मप्र निवासी परमलाल पटेल (22) बताया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो बोरी से 7 किलो गांजा निकला। जिसकी कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी परमलाल पटेल ने बताया कि जनवरी में वह बागेश्वर धाम में चाय ठेला में चाय पी रहा था, तभी ओडिशा के एक व्यक्ति से उनकी बातचीत हुई। उसने बताया कि हमारे यहां ओडिशा में मोहनगिरी नाम की जगह है, जहां गांजा लगाते व बेचते हैं।
इसके बाद उसने यह बात अपने दोस्त गजेन्द्र प्रजापति को बताई और गांजा लाने के लिए एक मत होकर रुपये का इंतजाम कर 1 फरवरी को अपने गांव से निकले थे और ओडिशा के मोहनगिरी में पहुंचकर आसपास के लोगों से गांजा खरीदी-बिक्री के बारे में पूछताछ की। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें 07 किलो गांजा एक बोरी में भरकर मोहनगिरी गोल चौक के पास दिया, जिसे हमने 35 हजार रुपए नगद दिए। बाद रात्रि में मोहन गिरी से गांजा लेकर घर के लिए निकले थे।
