मशाल थामकर मतदान की अलख जगाने निकले विद्यार्थी, जवान एवं वरिष्ठ अधिकारी

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के उद्देश्य को लेकर शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा से विशाल मशाल यात्रा निकली। रविवार की सांध्य बेला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में हाथों में मशाल थामकर शहर के एक दर्जन से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल व जिला पुलिस बल के जवान, प्रबुद्ध व जागरूक नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी आगे बढ़े। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली यह मशाल यात्रा महाराज बाड़ा से शुरू हुई और सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, डीडवाना ओली, राम मंदिर, पाटनकर बाजार व दौलतगंज होकर गुजरी। मशाल यात्रा के माध्यम से यहाँ के व्यवसाइयों, रहवासियों एवं खरीददारी करने आए शहरवासियों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। जिले में स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत आयोजित हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार की शाम यह मशाल यात्रा निकाली गई। पूरी मशाल यात्रा के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पैदल चले।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.