मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मिलेगा छाछ, शरबत

ठंडी हवा के लिए रहेगा कूलर, दवाइयों की भी रहेगी व्यवस्था
भोपाल । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। इसके लिए आयोग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम भी किए जा रहे है। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि 9 लोकसभा क्षेत्रों में 7 मई को प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान होगा। इसमें भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल है।
7 मई को तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार यानी 6 मई को मतदान दल सभी 20 हजार 456 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगा। मतदान सामग्री वितरण स्थल पर पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी छाया, ठंडा पानी, दवाइयां, बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.