गरीय निकाय चुनाव, व्यय प्रेक्षक नियुक्त

दंतेवाड़ा, 1 फरवरी 2025। निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत व्यय प्रेक्षक एम.ए.मुस्तफा को नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक एम.ए.मुस्तफा नगर पालिका दंतेवाड़ा, नगर पालिका बचेली, नगर पालिका किरंदुल, नगर पंचायत गीदम तथा नगर पंचायत बारसूर के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त किये गये है। व्यय लेखा के संबंध में अभ्यर्थी सर्किट हाउस दन्तेवाड़ा के कक्ष क्रमांक 3 में कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10 बजे से 5ः30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यय प्रेक्षक मुस्तफा से मोबाइल नम्बर 94255-16730 पर भी संपर्क किया जा सकता है।