डाक मतपत्र से कुल 345 लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग

सूरजपुर। निर्वाचन कार्य में तैनात विभिन्न दल के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य जिले में पदस्थ एवं सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत व्यक्तियों ने कलेक्टोरेट स्थित सुविधा केन्द्र में आज तीसरे दिन अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर से 46, भटगांव से 45 व प्रतापपुर से 21 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार आज कुल 112 मतदाताओं ने डाक मतपत्र द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। 02, 03 व 04 मई की स्थिति में डाक मतपत्र द्वारा कुल 345 लोगों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.