गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2025। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अपराह्न तीन बजे निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दो दिवस पहले पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं आयोजन के नोडल अधिकारी एस. अहिरवार सहित अधिकारीगण समारोह स्थल पर मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े