युवक से गाली-गलौज, मारपीट
महासमुंद। बाइक में आए तीन लड़कों ने एक युवक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामला बसना थाना क्षेत्र के सराईपतेरा की है। पुलिस को सराईपतेरा निवासी अजय चौहान ने बताया कि 17 जनवरी की शाम करीब 6 बजे वह बाइक बनवाकर वापस जा रहा था। इसी दौरान श्रीवास्तव गली के पास पतरडीह थाना बसना निवासी चेतन यादव, कोलिहादेवरी थाना बसना निवासी वीरेंद्र बंजारे और उनका एक साथी बाइक से आए और गाली देते हुए एकराय होकर हाथ मुक्का से पीटने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
