शराब की अवैध बिक्री के दो मामलों में कार्रवाई
महासमुंद। शराब की अवैध बिक्री के दो मामलों में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तेंदूकोना ग्राम सराईपाली में आरोपी वार्ड 2 ठाकुरदिया खुर्द थाना पिथौरा निवासी मोहित कुमार निषाद (38) से 36 पाउच हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब 6. 480 लीटर (कीमत करीब 1800 रुपए) जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह बलौदा पुलिस ने ग्राम अंतरझोला में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे अंतरझोला थाना बलौदा निवासी मनबोध बरिहा (46) से 4 लीटर महुआ शराब (कीमत 800 रुपए) जब्त कर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
