ससुर और ननद से मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद। तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम बड़गांव में एक महिला द्वारा पति के साथ मिलकर अपने ससुर और ननद के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बड़गांव निवासी शत्रुघन यादव ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को उनके गांव में मेला मड़ई का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए उनकी पुत्री अंजू यादव पति कन्हैया यादव के साथ आई थी। रात में खाना खाने के बाद उनकी पुत्री बर्तन मांजकर पानी को बाड़ी में फेंकने के बाद हाथ पैर धो रही थी तभी शत्रुघन की बहू शांता यादव यहां पर क्यों हाथ पैर धो रही हो कहते हुए गाली गलौज करने लगी। शत्रुघन आवाज सुनकर घर के अंदर गया तो उनकी बहू शांता यादव पति कन्हैया यादव के साथ आई थी। शत्रुघन आवाज सुनकर घर के अंदर गया तो उनकी बहू शांता यादव उसकी बेटी अंजु यादव को गाली दे रही थी। शत्रुघन के मना करने पर उसका पति अनुज यादव आकर शत्रुघन से गाली गलौज कर जान से मार दूंगा कहकर हथौड़ा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया। शांता यादव, अंजु यादव को बाल को खींचकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी। कन्हैया यादव, ऐनकुमार यादव ने बीच बचाव किया।

इन्हें भी पढ़े