सब्सिडी में ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
महासमुंद 18 जनवरी 2025। ट्रैक्टर में सब्सिडी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में बागबाहरा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को अंजोर सिंह ने बागबाहरा थाने में ठगी की शिकायत की थी। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता में घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के धारकों की पतासाजी कर पूछताछ की। नाम-पता पूछने पर खुजरानी वार्ड 1 थाना जैजेपुर जिला सक्ती निवासी सागर यादव (23) तथा मोनू चन्द्रा (22) बताया। आरोपियों ने अंजोर सिंह ध्रुव को ट्रैक्टर सब्सिडी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए ठगी करना बताया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
