विद्यार्थियों को कराया पॉलिटेक्निक लैब, लाइब्रेरी व कक्षाओं का भ्रमण

महासमुंद 18 जनवरी 2025। शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) ट्रेड संचालित है। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद ले जाया गया। यहां विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्राध्यापक लक्ष्मीकांत ने विद्यार्थियों को कॉलेज की लैब, लाइब्रेरी और कक्षाओं का भ्रमण करा कर बताया।

इन्हें भी पढ़े