लकड़ी परिवहन करते वाहन जब्त
महासमुंद 18 जनवरी 2025। बसना वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 5006 से 20 घन मीटर मिश्रित जलाऊ लकड़ी परिवहन करते हुए पकड़ा। बसना वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला ने यह कार्रवाई की। इस अभियान में सपअ वैजनाथ बारीक, परिसर रक्षी टिकेश्वर साव, देवानंद सोनी और सुरक्षा श्रमिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाहन को जब्त कर पीओआर नंबर 19903/06 जारी किया गया। मामला छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 की धारा 03, 05, 14 और 16 के तहत पंजीकृत किया गया है। जब्त वाहन और लकड़ी को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
