अभिभावक शिक्षक बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा
महासमुंद। वृंदावन विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक- अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवी तक का अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास ,अनुशासन, पढ़ाई को रूचिकर बनाने तथा बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्या इंदू मिश्रा एवं वरिष्ठ शिक्षिका उर्मिला अग्निहोत्री, अमृता चंद्राकर, एम रजनी एवं समस्त शिक्षक -शिक्षिका एवं विद्यालय में उपस्थित पालकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । सरस्वती वंदना कुमारी अंशु यादव ने प्रस्तुत किया । संस्था के संचालक एमआर
विश्वनाथन ने बच्चों को अद्वितीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । तत्पश्चात संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने समस्त अभिभावकों का ध्यान इस वर्ष होने वाली कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा एवं नवोदय परीक्षा की ओर केंद्रित करने का प्रयास किया । साथ ही मोबाइल व टीवी से बच्चों को दूर रखने तथा अनुशासित जीवन जीने की कला पर चर्चा की। उपप्राचार्या इंदु मिश्रा ने जीवन में सफलता प्राप्त करने अनुशासित रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया तत्पश्चात अर्द्ववार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम घोषित किए गए। कक्षा शिक्षकों- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम से अभिभावकों को अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन रेखा साहू ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं अमृता चंद्राकर, उर्मिला अग्निहोत्री, रेखा साहू, जागृति साहू, संध्या सोना, दामिनी वैष्णव, सुषमा साहू, चंदना सोनी, नीरू मांझी, सुमन साहू, यशवंत घृतलहरे, वर्षा चंद्राकर, एम रजनी, साधना राठौर, भूमिका वर्मा, मोनिशा बावनकर, शुभ्रा अग्रवाल, सविता ढीढी, नंदिनी साहू, अंशु यादव, हीरा साहू, स्वाति ठाकुर, एकता राठी, प्रवीण साहू, रिंकी कुर्रे एवं लक्ष्मीनारायण साहू का योगदान रहा।
