प्राकृतिक आपदा, आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी 09 जनवरी 2025। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के सात मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। नगरी तहसील के ग्राम फरसियां की कुमारी संगीता प्रजापति की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चिन्ताराम प्रजापति को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परसट्ठी की श्रीमती पुष्पा साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पोते इवेन्द्र साहू को, नगरी तहसील के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती बहुरा बाई नवरंग की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती रेखा बाई नवरंग को, ग्राम भोथली के गोपाल ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती बिसोबाई को, बेलगांव तहसील के ग्राम गोविन्दपुर के तुलसीराम नेताम की जलने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती फुलेश्वरी बाई नेताम को, ग्राम तालपारा(गट्टासिल्ली) के मनीष कुमार मरकाम की आकाशीय बिजली (गाज) से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती सहबती को और भखारा तहसील के ग्राम भठेली निवासी संजू राम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता यादव को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.