तातापानी महोत्सव, छत्तीसगढ़ में साल का पहला धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव

बलरामपुर 8 जनवरी 2025। गर्म पानी के कुंड और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध तातापानी में मकर संक्रांति पर लगने वाले ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का यह महोत्सव न केवल स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का प्रतीक है, बल्कि पड़ोसी राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। तातापानी महोत्सव छत्तीसगढ़ मे साल का पहला बड़ा उत्सव के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जो न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी राज्य की समृद्ध धरोहर को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा यहां महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्थानीय हस्तशिल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक खानपान का अनूठा अनुभव मिलता है। जिला प्रशासन इसे भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.