वार्ड-7 में मनाया गया सुशासन दिवस

महासमुंद। 25 दिसंबर को स्थानीय वार्ड 7 बूथ 181 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विमल चोपड़ा, शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नेता प्रतिपक्ष मीना वर्मा सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने अटल जी का स्मरण किया। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने अटल बिहारी बाजपेयी के सुशासन काल का उल्लेख करते हुए कहा जनसंघ से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत देश की उन्नति प्रगति और विकास के लिए अटल जी ने राष्ट्र और जनहित के लिए जो कार्य किया वो हम सब के लिए अनुकरणीय है। डॉ विमल ने उनके कार्यकाल में हुए छग राज्य निर्माण को छत्तीसगढ़ वासियों की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए अनुकरणीय पहल बताते हुए गांव ,गरीब मजदूर किसानों के हित मंे समर्पित कार्यों की जानकारी दी और अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद हफीज कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी शक्तिकेन्द्र संयोजक गोपाल वर्मा, महिला मोर्चा प्रभारी पार्वती साहू, बूथ अध्यक्ष गण सुनीता साहू, भगवती करकसे, महेश चौहान, किशन बरिहा, हेमकांति देवांगन, ललित मांझी, सरिका यादव, अमृत पाटकर, कुमारी सोनी, राधा शर्मा, शत्रुघन यादव, हन्नु साहू, सुरेंद्र यादव, ओमकार गोस्वामी, अनिता ठाकुर, सुनीता, पार्वती जलक्षत्री, महेश सोनी, छोटेलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।