रेत घाट बंद कराने किया कलेक्टोरेट का घेराव

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

लंबे अरसे से ग्रामीण सड़क बनाने की मांग करते रहे हैं
महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत पासिद के ग्रामीणों ने भाजपा नेता डाॅ. विमल चोपड़ा के साथ दो सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रोरेट का घेराव किया, और जमकर नारे बाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत पासिद के आश्रित ग्राम मुडियाडीह में स्वीकृत रेत घाट को बंद किया जाये एवं सालों से रेत परिवहन करने से क्षतिग्रस्त हुए सड़क को अति शीघ्र बनाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रोरेट का घेराव करने पहुंचे थे।
ग्राम के सरपंच लाला राम निषाद और ग्रामीणों ने बताया कि रेत घाट के संचालन से गाँव की सड़क पर हमेशा भारी वाहनों का आवागमन रहता है। लगातार भारी वाहन चलने के कारण सड़क अब पैदल चलने के लायक भी नहीं रह गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। गांव में किसी की तबीयत खराब होने पर एम्बुलेंस, महतारी एक्सप्रेस गांव नहीं पहुंच पाती। सड़क खराब होने के कारण गांव के बच्चे 5 वीं तक ही पढ़ाई कर पा रहे हैं। सड़क किनारे प्राथमिक स्कूल संचालित है, रेत खदान में आने-जाने वाले वाहनों की धूल स्कूल में घुस रही है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत पासिद के सरपंच का कहना है कि मांग पूरी नही होती है तो आंदोलन किया जायेगा। वही कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि संयुक्त टीम बनाकर भेजी जायेगी जो वहां जाकर जांच करेगी और रोड के लिए लोक निर्माण को स्टीमेट बनाकर देने को कहा है, जो स्टीमेट आयेगा उतनी धनराशि स्वीकृत कराकर सड़क का कार्य कराया जायेगा।गौरतलब है कि ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर के द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया।