प्रथम प्रयास में ही तुषार लुनिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की उत्तीर्ण

महासमुंद। शहर के होनहार तुषार लुनिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर शहर को गौरवान्वित किया है। शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है शुरू से ही मन में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की सोच को लेकर वह बढ़ते रहे हैं और जब आज चार्टर्ड अकाउंटेंट का रिजल्ट आया जिसमें उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की तो तुषार के घर पर खुशियां मनने लगी और सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे। इस दौरान तुषार को अपने चिर परिचितों, रिश्तेदारों के फोन पर बधाई संदेश आता रहा। तुषार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा द होली फेथ स्कूल से प्रारंभ की और आगे की पढ़ाई भिलाई तथा हैदराबाद से की। यह होनहार छात्र स्वर्गीय शांतिलाल लुनिया के पौत्र एवं मनोज लुनिया के छोटे पुत्र तथा पार्षद महेंद्र जैन, योगेश जैन, रविंद्र जैन के भतीजे हैं। तुषार ने इस कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों को तथा अपने दादी श्रीमती कमलाबाई जैन माता-पिता एवं परिजनों को दिया है तथा उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिनका भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग मिला उनका आभार जताया है। तुषार के दोस्तों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।