शासकीय महाविद्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन
बलरामपुर 26 दिसम्बर 2024। शासकीय महाविद्यालय में बाबा फतेह सिंह व जोरावर सिंह की स्मृति में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एन.के. देवांगन प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय की अध्यक्षता एवं मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं अपने भाषण एवं कविता के माध्यम से साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के अद्भुत शौर्य, वीरता, त्याग व बलिदान को याद किया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के गौरवशाली अतीत को स्मरण करने के साथ-साथ अपने जीवन में उच्च नैतिक मूल्य एवं आदर्श स्थापित कर राष्ट्रहित व समाज हित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
