कलेक्टर की मौजूदगी में आरक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

 

महासमुंद 26 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 28 और 29 तारीख को पूरी की जाएगी।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने विहित अधिकारियों को स्थानीय निर्वाचन के निर्देशानुसार और नियमानुसार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं। उप संचालक पंचायत दीप्ति साहू ने आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पॉवर पॉईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को मॉक ट्रेनिंग भी कराया गया। ज्ञात है कि 28को पंच एवं सरपंच पदों के लिए विकासखण्ड स्तर पर आरक्षण की प्रक्रिया होगी तथा 29 को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.