सर्वेक्षण में भूमि हस्तान्तरण, आबंटन किये जाने के संबंध में दावा-आपत्ति 24 तक

नारायणपुर, 24 दिसम्बर 2024। भू-राजस्व संहिता के तहत राजस्व सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने की अधिसूचना जारी की गई है। तद्नुसार मजरा टोला गुचुमकाल पटवारी हल्का नंबर 32 (धनोरा), तहसील छोटेडोंगर का राजस्व सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया था। राजस्व सर्वेक्षण उपरांत मजरा टोला गुचुमकाल का नक्शा, खसरा का मदवार एवं व्यक्तिवार प्रकाशन ग्राम में किया जा रहा है, जिस किसी व्यक्ति या संस्था, विभाग को उक्त सर्वेक्षण में भूमि हस्तान्तरण, आबंटन किये जाने के संबंध में आपत्ति हो तो 24 जनवरी तक अपना दावा-आपत्ति कार्यालय तहसीलदार छोटेडोंगर के समक्ष निर्धारित तिथि तक स्वयं अथवा अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।