जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के वार्डों का आरक्षण 28 को

नारायणपुर, 24 दिसम्बर 2024। ग्राम पचायत के वार्डांे, सरपंच, जनपद क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत क्षेत्र के आरक्षण कार्यवाही हेतु कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वासु जैन को जनपद पंचायत नारायणपुर के ग्राम पंचायत के वार्डों का आरक्षण एवं सरपंच पद, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग को जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम पंचायत के वार्डों का आरक्षण एवं सरपंच पद और अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को जनपद पंचायत क्षेत्रों का आरक्षण, जनपद पंचायत अध्यक्ष पद और जिला पंचायत क्षेत्रों का आरक्षण लॉट निकालने हेतु अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आरक्षण कार्य 28 तारीख को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष प्रथम तल एवं भूतल और कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नियत किया गया है।