सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दसपुर में
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 दिसम्बर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री, राजनीतिज्ञ, कवि एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस का आयोजन ग्राम दसपुर में किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह का आयोजन विगत हफ्ते से किया जा रहा है, जिसका समापन 25 तारीख को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तर पर सुशासन दिवस का आयोजन ग्राम दसपुर में किया जाएगा, जिसमें विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्हांने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को उक्त आयोजन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।
