आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 दिसम्बर 2024। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नाली और एनीकट के पानी में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ग्राम हल्बा ईमलीपारा निवासी 70 वर्षीय सुकवती मोयर की नाली में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित श्रीमती दशोबाई को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार नरहरपुर तहसील के ग्राम धौंराभाठा निवासी 31 वर्षीय देवकुमार कुंजाम की एनीकट में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती रामेश्वरी कुंजाम को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।