प्रायोगिक परीक्षा 16 व 17 को

महासमुंद 14 दिसम्बर 2024/ पं. रविवि रायपुर के आदेशानुसार शास. पीजी काॅलेज में शिक्षा सत्र 2024-25 बीएससी (डीएससी) एवं बीए, बीकाॅम, बीसीए (जीई) की प्रायोगिक परीक्षा समय सारिणी निम्नानुसार है। 16 दिसंबर को प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक 1 बैच मैथ्स ग्रुप एवं 1 बैच बायो ग्रुप। अपरान्ह 1 बजे से शाम 4 बजे तक 2 बैग बायो ग्रुप, 17 दिसंबर प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 12 बजे, 13 बैच बायोग ग्रुप एवं 4 बैच जीई (बीए, बी काॅम, बीसीए के स्टूडेंट) विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह जानकारी प्रकाशमणि साहू ने विज्ञप्ति में दी।