ग्राम पंचायतों का बदल रहा है स्‍वरूप

गुना । कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों में व्‍यवस्‍थाएं बेहतर करने के निर्देश दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में व्‍यवस्‍थाएं बेहतर की जा रही हैं।
जनपद पंचायत बमोरी के ग्राम झागर, सूजाखेड़ी, मुहाल कालोनी, बरोदिया, वर्धा, रामपुर में आकर्षक रंगाई-पुताई, फर्नीचर, कम्‍प्‍यूटर, प्रिंटर, टीव्‍ही आदि की सुविधाएं की गई हैं। कलेक्‍टर की पहल का असर जिले की सभी पंचायतों में हो रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में सूचना फलक लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। पंचायत के मतदान केन्‍द्रों में मतदाताओं एवं मतदान दलों के लिए आवश्‍यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़े