प्रथम टेस्ट में 139 परीक्षार्थी हुए शामिल

महासमुंद 2 दिसम्बर 2024। नवकिरण अकादमी में छग लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में आज पहला टेस्ट का आयोजन किया गया। विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि पहला टेस्ट पेपर भारतीय इतिहास एवं छग के इतिहास का था। कुल 200 नंबर का पेपर हुआ। इसमें 100 प्रश्न पूछे गए थे। पहले टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय, 125 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने वाले 14 परीक्षार्थी में कुल 139 शामिल होकर टेस्ट दिलाया। अब दूसरा टेस्ट का आयोजन 08 दिसंबर 2024 को संविधान एवं पंचायती राज का होगा। श्री साव ने आगे बताया कि पीएससी प्री परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी में आकर संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े